धनबाद:तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 डॉक्टरो की नियुक्ति, लेकिन सदर अस्पताल में दे रहे सेवा


धनबाद(DHANBAD):धनबाद जिले के एनएच 19 साहूबहियार में स्थित तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 डॉक्टरों की प्ररिनियुक्ति है लेकिन अधिकतर डॉक्टर सदर अस्पताल में सेवा दे रहे है.तोपचांची समुदादिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था इससे खराब हो गई है.मरीज परेशान होते है.एनएच19 में आये दिन सड़क दुर्घटना होती है लेकिन डॉक्टर के नही रहने पर प्राथमिक उपचार भी ठीक से नही हो पाता.नतीजन गम्भीर मरीज को SNMMCH या सदर अस्पताल रेफर कर दिया जाता है.
सदर अस्पताल में पर दे रहे सेवा
तोपचांची समुदादिक स्वास्थ्य केंद्र की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जेएलकेएम केंद्रीय सड़क बालेश्वर दास अन्य कार्यकर्ताओ के साथ समुदादिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी श्वेता गुंजन से मिलकर ज्ञापन सौपा और प्रतिनियुक्त डॉक्टरों को समुदादिक स्वास्थ्य केंद्र सेवा देने का आग्रह किया.इस संबंध में समुदादिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी श्वेता गुंजन ने बताया कि यहां कार्यरत डॉक्टरों की ड्यूटी अक्सर सदर अस्पताल में भी लगा दी जाती है, जिसके कारण स्थानीय स्तर पर नियमित रूप से डॉक्टर उपलब्ध नहीं रह पाते.यदि डॉक्टर नियमित रूप से केंद्र में उपस्थित रहें तो क्षेत्र के मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकती है.
ऑपरेटर नहीं होने के कारण पिछले एक वर्ष से मशीन बंद पड़ी हुई है
वही जेएलकेएम नेता बालेश्वर दास ने कहा कि यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एनएचआई (हाईवे) के समीप स्थित है, जहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है.ऐसे में यदि यहां नियमित रूप से डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित हो, तो दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल उपचार मिल सकेगा और उनकी जान बचाई जा सकती है.उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र में एक्स-रे मशीन उपलब्ध है, लेकिन ऑपरेटर नहीं होने के कारण पिछले एक वर्ष से मशीन बंद पड़ी हुई है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्वास्थ्य व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो वे उपायुक्त से मिलकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे.
रिपोर्ट-नीरज कुमार
4+