रंग, गुलाल, पिचकारी और मुखौटों से पटा देवघर बाजार

    रंग, गुलाल, पिचकारी और मुखौटों से पटा देवघर बाजार

    देवघर : होली को लेकर देवघर के तमाम बाजार रंग, अबीर, पिचकारी और तरह तरह के मुखौटा से पट चुका है. हालांकि देवघर में 4 मार्च को होली मनाई जाएगी. इसके लिए खरीदारों द्वारा अभी से ही रंग, गुलाल इत्यादि की खरीदारी की जा रही है. वही बच्चें बेलन, हथौड़ा, सिगरेट, फरसा,बिन जैसे पिचकारी बड़े शौक है खरीदवा रहे है.

    वही भूत प्रेत सहित विभिन्न कैरेक्टर वाले मुखौटा भी खरीद रहे है. रंगों की बात करें तो आर्टिफिशियल के अलावा मैजिक कलर और बिना केमिकल वाले रंगों की भी खरीदारी कर रहे है. हालांकि महंगाई का असर को बाजार में दिख रहा है फिर भी दुकानदार अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रहे है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news