देवघर : शॉर्ट सर्किट से पूजा दुकान में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

    देवघर : शॉर्ट सर्किट से पूजा दुकान में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

    देवघर (DEOGHAR): देवघर के नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई. धीरे धीरे यह आग भयानक रूप लेने लगी. अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां तुरंत पहुँची. दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने की पूरी कोशिश की जा रही है. आग पंसारी की दुकान में लगी है जहाँ पूजन सामग्री थोक और खुदरा रूप से बिक्री होती है. आग लगने की वजह प्रथम दृष्टिकोण से शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है. दुकान में कपूर,घी, तेल इत्यादि रहने से आग भयंकर रूप ले लिया है. अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. आग की लपटें आसपास की दुकानों में भी फैल रही है. आग लगने के कारण आसपास का क्षेत्र पूरा धुँआ से भर गया है. खबर लिखे जाने तक किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है और न ही नुकसान का आकलन.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर



    Related News