झारखंड में शराब बंदी की मांग, नशा मुक्ति अभियान को मिला ग्रामीणों का समर्थन

    झारखंड में शराब बंदी की मांग, नशा मुक्ति अभियान को मिला ग्रामीणों का समर्थन

    जमशेदपुर (Jamshedpur): झारखंड सरकार पूरे राज्य में नशा मुक्ति अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत दक्षिण करंडीह पंचायत भवन में मुखिया सरस्वती टुडू के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान को लेकर पंचायत के ग्रामीण के साथ बैठक की. जहां इस बैठक में नशा मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प लिया गया. मुखिया ने बताया कि पंचायत की महिलाओ के साथ मिल कर झेत्र मे अबैध रूप से बिक रहे शराब भट्टी, ब्राउन शुगर और गांजा के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा.

    झारखंड मे भी बिहार के तर्ज पर शराब बंदी की जाए

    बैठक मे उन स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां नशेडियों का अड्डा है और नशा का सेवन करते है. उन स्थानों से नशेडियों को खदेड़ने का काम करेंगे और शराब भट्टी को ध्वस्त किया जाएगा. मुखिया ने कहा कि जहां एक तरफ सरकार नशा मुक्ति को लेकर अभियान चला रही है, तो वहीं सरकार पंचायत क्षेत्र में शराब दुकान खोलने का प्रयास की जा रही है .लेकिन हम अपने पंचायत में किसी भी कीमत पर शराब दुकान खोलने नहीं देंगे, साथ ही उन्होंने कहा जिस तरह बिहार शराब मुक्त बनाया गया है. हम झारखंड सरकार से मांग करते है की झारखंड मे भी बिहार के तर्ज पर शराब बंदी की जाए .

    पेसा एक्ट कानून जल्द से जल्द लागू करने की मांग

    नशा के चलते कई लोगो का घर उजड़ रहा है. बैठक मे झारखंड में पेसा एक्ट कानून जल्द से जल्द लागू की जाने की भी मांग रखी गई है. आपको बताते चलें कि पूर्व में भी दक्षिण करंडीह पंचायत में मुखिया सरस्वती टुडू के नेतृत्व में अपने पंचायत क्षेत्र मे शराब के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया गया था. इस आंदोलन के कारण करंडीह चौक मे सरकारी शराब दुकान और देसी शराब भट्टी को बंद कराया गया था. जिसके चलते उन्हें केश मुकदमा का भी सामना करना पड़ा था .एक क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे शराब भट्टी और नशेडियों के खिलाफ पंचायत की महिलाओ के साथ मिल कर बिगुल फूंक दिया है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news