गोड्डा से दुःखद खबर! पेड़ से लटका मिला नाबालिग जोड़े का शव, इलाके में सनसनी

    गोड्डा से दुःखद खबर! पेड़ से लटका मिला नाबालिग जोड़े का शव, इलाके में सनसनी

    गोड्डा (GODDA) : गोड्डा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमडीहा मौजा के बगीचा में नाबालिग जोड़े का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है. फिलाहल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्ट के लिए सदर अस्पताल भेज दी गया है.

    जांच में जुटी पुलिस

    बता दें कि आज सुबह जब स्थानीय लोग अमडीहा मौजा जा रहे थे तभी स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटका दो शव देखा. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मुफ्फसिल थाना को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलेत ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. वहीं सदर एसडीपीओ जेपीएन चौधरी, नगर पुलिस निरीक्षक मधुसूदन घटना स्थल पर पहुंचे. जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग जोड़े का शव पेड़ से उतारा और पोस्टमार्ट के लिए अस्पताल में भेज दिया. फिलहाल शव की पहचना अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस के मुताबिक दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गाय है. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्य से यह मामला प्रेम प्रसंग का दिख रहा है. फिलहाल शव के पोस्टमार्टम के बाद ही सच सामने आएगा.

    इलाके में फैली सनसनी

    वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह कुछ स्थानीय अमडीहा मौजा की ओऱ जा रहे थे. तभी उन्होंने पेड़ नाबालिग जोड़े का शव पेड़ से लटकता हुआ देखा. जिसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग वहां एकत्रित हुए औऱ पुलिस को इसकी जानकारी दी.

    रिपोर्ट: अजित सिंह 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news