रांची: सेल सिटी के फ्लैट में सिलेंडर ब्लास्ट! बच्चों की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा   

    रांची: सेल सिटी के फ्लैट में सिलेंडर ब्लास्ट! बच्चों की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा

    रांची(RANCHI): पुंदाग ओपी क़े सेल सिटी के एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई. शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग ने उस वक्त खतरनाक रूप ले लिया, जब घर में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल की बड़ी क्षति नहीं हुई, लेकिन फ्लैट के अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया.

    घटना पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी के ब्लॉक E-1 स्थित एक फ्लैट की है. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते फैलती चली गई. आग की तीव्रता उस वक्त और बढ़ गई जब घर में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया, जिससे पूरे फ्लैट में अफरा-तफरी मच गई. फ्लैट में रहने वाले अभिषेक राज और उनकी पत्नी, जो दोनों बैंक में कार्यरत हैं, घटना के वक्त ड्यूटी पर गए हुए थे.

    घर में उनके दो छोटे बच्चे—एक बेटा और एक बेटी—अकेले मौजूद थे. लेकिन इस भयावह स्थिति में बच्चों ने जो साहस और सूझबूझ दिखाई, उसने सभी को हैरान कर दिया. बड़े बच्चे ने हिम्मत दिखाते हुए न सिर्फ खुद को संभाला, बल्कि अपनी छोटी बहन को भी सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहा. उसने तुरंत गार्ड की मदद ली और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर लाया गया.

    घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. हालांकि तब तक फ्लैट के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था. यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि छोटी सी लापरवाही किस तरह बड़े हादसे का रूप ले सकती है. वहीं, इन बच्चों की बहादुरी और समझदारी ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया फिलहाल राहत की बात यह है कि सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल जरूर बना दिया है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news