रामनवमी पर राजधानी की मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आज निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

    आज राजधानी रांची सहित पूरा राज्य भवन राम की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है. लोग सुबह से मंदिर जाकर भगवान राम, और भगवान हनुमान की पूजा अर्चना में लगे हुए हैं. ऐसे में रांची के कई राम मंदिरों में भक्तों की खासा भीड़ देखने को मिल रही है. लोग भगवा वस्त्र पहन कर भगवान राम के दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं.

    रामनवमी पर राजधानी की मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आज निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

    रांची (RANCHI): आज राजधानी रांची सहित पूरा राज्य भगवान राम की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है. लोग सुबह से मंदिर जाकर भगवान राम, और भगवान हनुमान की पूजा अर्चना में लगे हुए हैं. ऐसे में रांची के कई राम मंदिरों में भक्तों की खासा भीड़ देखने को मिल रही है. लोग भगवा वस्त्र पहन कर भगवान राम के दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं. वहीं निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर, चुटिया स्थित राम जानकी मंदिर और सर्जना चौक स्थित श्री राम मंदिर में भक्तों की लंबी कतार देखने को मिल रही है.

    दोपहर बाद राज्यभर में रामनवमी समितियों द्वारा भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी. इन जुलूसों में पारंपरिक हथियारों के साथ लाठी, तलवार और अन्य करतबों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा. कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है.

    सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं. करीब 5000 जैप और इंडियन रिजर्व बटालियन के जवानों के साथ 5400 अतिरिक्त होमगार्ड्स को तैनात किया गया है. इसके अलावा प्रशिक्षु और नव नियुक्त डीएसपी को भी ड्यूटी में लगाया गया है. तदाशा मिश्रा ने सभी जिलों को कड़े निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए, अतिरिक्त बल तैनात किया जाए और खुफिया तंत्र को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए, ताकि किसी भी असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके.

    राजधानी रांची में इस बार रामनवमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं. 28 मार्च तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव लागू रहेगा. कई स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाए गए हैं और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. जवानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित सीमा से आगे किसी भी वाहन को प्रवेश न करने दिया जाए. शहर और आसपास के अखाड़े अपने-अपने ध्वज के साथ सर्जना चौक पर एकत्र होंगे, जहां से जुलूस मेन रोड होते हुए सुजाता चौक और फिर तपोवन मंदिर तक जाएगा.

    वहीं, कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया में स्थित प्रखंड मैदान में मुख्य आयोजन होगा, जहां विभिन्न समितियां अपने जुलूस के साथ पहुंचकर कला और पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन करेंगी. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा.

    रांची में शोभायात्रा की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी. इसके साथ ही ऊंची इमारतों और छतों पर भी सुरक्षा बल तैनात रहेंगे. पहले से चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है. 27 मार्च को दोपहर 12:30 बजे से रात 12:30 बजे तक शहर में ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन बंद रहेगा. वहीं सुबह 8 बजे से अगले 20 घंटे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है. बड़े वाहनों को रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य तक जाने की अनुमति दी गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news