रांची से 24 फ्लाइट्स का नया समर शेड्यूल हुआ जारी, बना सकते हैं घूमने जाने का प्लान

    गर्मियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही लोग घूमने फिरने का प्लान बनाने लगते हैं. ऐसे में गर्मी को देखते हुए और समय की बचत के लिए लोग ज्यादातर फ्लाइट से जाने की भी योजना बनाते नजर आ रहे हैं और इस दौरान ज्यादातर लोग ठंडे इलाकों और हिल स्टेशनों की सैर का प्लान बनाते हैं. ऐसे में यात्रियों की इसी बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रबंधन ने रांची से संचालित होने वाली उड़ानों का नया समर शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 29 मार्च से लागू होगा.

    रांची से 24 फ्लाइट्स का नया समर शेड्यूल हुआ जारी, बना सकते हैं घूमने जाने का प्लान

    रांची (RANCHI): गर्मियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही लोग घूमने फिरने का प्लान बनाने लगते हैं. ऐसे में गर्मी को देखते हुए और समय की बचत के लिए लोग ज्यादातर फ्लाइट से जाने की भी योजना बनाते नजर आ रहे हैं और इस दौरान ज्यादातर लोग ठंडे इलाकों और हिल स्टेशनों की सैर का प्लान बनाते हैं. ऐसे में यात्रियों की इसी बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रबंधन ने रांची से संचालित होने वाली उड़ानों का नया समर शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 29 मार्च से लागू होगा.

    नए शेड्यूल के तहत रांची से हर दिन कुल 24 फ्लाइट्स देश के अलग-अलग प्रमुख शहरों के लिए उड़ान भरेंगी. इन उड़ानों के माध्यम से नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद और पटना समेत कई महत्वपूर्ण शहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे यात्रियों को सफर के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे और यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक हो जाएगी.

    उड़ानों की शुरुआत सुबह 7:55 बजे पुणे-रांची-बेंगलुरु सेक्टर की फ्लाइट से होगी, जो 8:40 बजे तक संचालित होगी. इसके बाद सुबह के समय कोलकाता, मुंबई और दिल्ली के लिए लगातार उड़ानें उपलब्ध रहेंगी. 8:05 बजे कोलकाता, 8:20 बजे मुंबई और 8:30 बजे दिल्ली के लिए फ्लाइट रवाना होगी. वहीं 9:30 बजे एक और दिल्ली फ्लाइट निर्धारित है.

    दोपहर के समय भी यात्रियों के लिए कई विकल्प मौजूद हैं. 11:10 बजे हैदराबाद, 11:45 बजे बेंगलुरु और 1:10 बजे मुंबई के लिए विमान उड़ान भरेंगे. इसके अलावा 1:25 बजे अहमदाबाद होते हुए पटना के लिए फ्लाइट उपलब्ध रहेगी. दोपहर 2:15 बजे और 2:30 बजे दिल्ली के लिए दो अलग-अलग उड़ानें संचालित होंगी, जबकि 3:20 बजे कोलकाता की फ्लाइट रवाना होगी.

    शाम के समय भी फ्लाइट्स का सिलसिला जारी रहेगा. 4:20 बजे बेंगलुरु, 4:35 बजे दिल्ली और 5:45 बजे कोलकाता के लिए विमान उपलब्ध होंगे. इसके बाद 6:20 बजे भुवनेश्वर, 7:10 बजे चेन्नई और 7:20 बजे पटना होते हुए अहमदाबाद के लिए उड़ान संचालित होगी.

    रात के समय भी यात्रियों को पर्याप्त विकल्प दिए गए हैं. 7:50 बजे और 8:00 बजे दिल्ली के लिए दो फ्लाइट्स रहेंगी. 8:10 बजे बेंगलुरु होते हुए पुणे और 8:30 बजे हैदराबाद के लिए विमान उड़ान भरेंगे. दिन की अंतिम फ्लाइट 9:05 बजे कोलकाता के लिए रवाना होगी. इस नए समर शेड्यूल से रांची से यात्रा करने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और समय की सुविधा मिलेगी, जिससे वे गर्मी की छुट्टियों का आनंद आसानी से ले सकेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news