लौहनगरी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत, जानें क्यों दिया गया घटना को अंजाम  

    लौहनगरी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत, जानें क्यों दिया गया घटना को अंजाम   

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर शनिवार की देर रात अपराधियों ने पवन नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा बस्ती के शिव मंदिर के पास पवन अपने दोस्तों के साथ बैठा था. इसी दौरान बाइक सवार 3 अपराधी आए और पवन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी. इस घटना में पवन के सिर और शरीर में तीन गोलियां लगी.वहीं गोलीकांड की घटना के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए.

    देर रात अपराधियों ने युवक को मारी गोली

     जिसके बाद घायल युवक को आनन-फानन में टीएमएच अस्पताल भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने पवन को  मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. और मामले की जांच शुरु की. जानकारी के मुताबिक पवन आर्म्स एक्ट में कुछ दिन पहले ही जेल से छुटकर आया था. फिलहाल पुलिस आस-पास लगें सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. जिससे अपराधियों की पहचान हो सके.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news