धनबाद में अपराधियों का तांडव!हथियार के बल पर SBI CSP में की लूट

    धनबाद में अपराधियों का तांडव!हथियार के बल पर SBI CSP में की लूट

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र से सुरक्षा व्यवस्था को धता बताने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहाँ अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब उन्हें दिन के उजाले का भी खौफ नहीं रहा.तबी तो कमारडीह स्थित SBI के CSP (ग्राहक सेवा केंद्र) में तीन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 80 हजार रुपये नगद की लूट की घटना को अंजाम दिया है.

    तीन अपराधी नकाब लगाकर CSP के अंदर पहुंचे थे

    जानकारी के मुताबिक बाइक से तीन अपराधी नकाब लगाकर CSP के अंदर पहुंचे और हथियार दिखाने लगे. अचानक अपराधियों की धमक से संचालक के साथ मौके पर मजौद ग्राहक डर गए.और सन्नाटा चीख-पुकार में बदल गया क्योंकि CSP संचालक सुनील मुर्मू पर अपराधी पिस्टल तानकर 80 हजार नगद लूट बाइक से तीनो अपराधी फरार हो गए.

    पिस्तौल की नोक पर संचालक को डराया

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों के हाथों में हथियार थे उन्होंने पिस्तौल की नोक पर संचालक को डराया और काउंटर में रखे लगभग 80 हजार रुपये लूट लिए. पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें अपराधियों की बेखौफ हरकतें साफ देखी जा सकती है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर तो पहुँची, लेकिन जब मीडिया ने टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर से इस सुरक्षा चूक पर सवाल पूछना चाहा, तो वह कैमरे से बचते नजर आए. पुलिस की इस "साधी गई चुप्पी" ने स्थानीय लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार



    Related News