लौहनगरी में अपराधी बेलगाम, खुलेआम एक युवक को मारी गोली, स्तिथि गंभीर 

    लौहनगरी में अपराधी बेलगाम, खुलेआम एक युवक को मारी गोली, स्तिथि गंभीर 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. लौहनगरी इन दिनों गैंगवार नगरी के नाम से जाना जा रहा है, जहां आए दिन नए-नए अपराधियों के गैंग सक्रिय हो रहे हैं. अपराध और अपराधियों के कारनामें लगातार बढ़ रहे हैं. इन्हें लगाम लगाना पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है. वहीं मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम बस्ती में अपराधियों ने मनीष यादव नामक व्यक्ति को सरेआम गोली मार कर घायल कर दिया है. युवक को दो गोली लगी है, बताया जा रहा है कि एक गोली हाथ पर लगी है दूसरी कमर पर. घटना के तुरंत बाद युवक को एमजीएम अस्पताल लाए वहीं उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टीएमएच भेज दिया. जहां उसका इलाज जारी है. 

    मामले की छानबीन जारी 

    इस घटना के बारे स्थानीयों का यह भी कहना था कि इससे पूर्व में भी विवाद हुआ था उलीडीह पुलिस को सूचना भी दी गई थी मगर पुलिस द्वारा कोई करवाई नही की गई थी. जिससे उन लोगों का हौसला बढ़ गया और आज मनीष को गोली मार दी गई, सूचना पा कर पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news