Corona Return: जमशेदपुर के कदमा से कोरोना का संदिग्ध मामला आया सामने, 25 मई को बेंगलुरु से लौटी थी महिला

    Corona case in Jamshedpur:देश के कई राज्यों में कोरोना के कुछ मामले सामने आए है. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर चला गया है. वहीं झारखंड के जमशेदपुर में भी कोरोना का एक संदिग्ध मामला सामने आने के बाद लोगो के भय है

    Corona Return: जमशेदपुर के कदमा से कोरोना का संदिग्ध मामला आया सामने, 25 मई को बेंगलुरु से लौटी थी महिला

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):देश के कई राज्यों में कोरोना के कुछ मामले सामने आए है. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर चला गया है. वहीं झारखंड के जमशेदपुर में भी कोरोना का एक संदिग्ध मामला सामने आने के बाद लोगो के भय है.जहां कदमा की रहनेवाली एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.

    25 मई को बेंगलुरु से लौटी थी महिला

    बताया जा रहा है कि ये महिला 25 मई को बेंगलुरु से लौटी थी जिसकी बाद इसकी तबियत खराब हुई वही जब इसका रैपिड टेस्ट किया गया तो कोरोना होने की पुष्टि हुई.वही इस मामले के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है.वही सर्विलांस टीम टीम ने घर पहुंच कर महिला और उसके पति का घर जाकर सैंपल लिया वही इसको जांच के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है. उम्मीद है कि आज शाम तक रिपोर्ट आ जाएगी.

    महिला को घर में ही आइसोलेट किया गया है

    फिलहाल महिला को घर में हीआइसोलेट किया गया है.जहा परिवार वाले उसकी देख-रेख कर रहे हैं जब तक उसकी रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक उसे घर में ही आइसोलेट करके रखा जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news