संविधान दिवस आज, दुमका में आयोजित किये गए कई कार्यक्रम, भारतीय संविधान को अक्षुण्ण बनाए रखने की ली गयी शपथ  

    संविधान दिवस आज, दुमका में आयोजित किये गए कई कार्यक्रम, भारतीय संविधान को अक्षुण्ण बनाए रखने की ली गयी शपथ  

     दुमका(DUMKA): स्वतंत्र भारत के इतिहास में 26 नवंबर की तिथि का खास महत्व है. यही वह तिथि है जब भारत में अपने संविधान को अपनाया. 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन में भारतीय संविधान बनकर 26 नवंबर 1949 को तैयार हुआ जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया. 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं. आज 26 नवंबर है और इस मौके पर दुमका में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

    भारतीय संविधान को अक्षुण्ण बनाए रखने की ली गयी शपथ

    संथाल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुदर्शन प्रसाद मंडल के द्वारा पुलिस उप - महानिरीक्षक कार्यालय में संविधान दिवस मनाते हुए कार्यालय के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया. भारतीय संविधान को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली गयी. पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा के द्वारा पुलिस केंद्र में संविधान दिवस के अवसर पर सभी पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया. जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना के पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के साथ संविधान के प्रस्तावना के पठन कार्य किया गया.

    प्रखंड कार्यालय में भी मनाया गया संविधान दिवस

    वहीं सदर प्रखंड कार्यालय सभागार में सदर अंचलाधिकारी के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया. कार्यालय के कर्मी और अधिकारियों द्वारा सामुहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना को पढ़ते हुए संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया. वहीं नेहरू युवा केन्द्र सहित कई संगठनों द्वारा संविधान दिवस के मौके पर शहर के डीसी चौक पर स्थापित बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news