जमशेदपुर में कांग्रेस का बीजेपी के खिलाफ ‘जुमला ले लो आंदोलन’ शुरू, खाली टोकरी लेकर साकची चौक पर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी  

    जमशेदपुर में कांग्रेस का बीजेपी के खिलाफ ‘जुमला ले लो आंदोलन’ शुरू, खाली टोकरी लेकर साकची चौक पर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जुमला ले लो वाली आंदोलन शुरू किया है. जिसमें खाली टोकरी लेकर साकची के चौक पर मोदी की जुमला ले लो के नारे लगाये जा रहे हैं, और कांग्रेस के नेता केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध करते नजर आ रहे हैं.

    दस सालों में बीजेपी ने महंगाई के नाम पर लोगों को ठगा है- कांग्रेस

    युवा कांग्रेस के नेता नीरज सिंह के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर के साकची गोल चक्कर के पास ठेला मे टोकरी लेकर जोरदार प्रदर्शन किया.प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीजेपी की सरकार के दस साल पूरे हो गये है. लेकिन दस सालों मे बीजेपी ने महंगाई के नाम पर लोगों को ठगा है , बुलेट ट्रेन चलाने के नाम पर ठगा है.

    कई घोषणाएं मोदी सरकार ने किया लेकिन पूरा नहीं किया-कांग्रेस

     वहीं कांग्रेस की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए स्मार्ट सिटी , काला धन वापस लाने जैसे प्रलोभन देकर जनता को ठगने का आरोप लगाया गया. वहीं कांग्रेस नेता ने कहा कि न जाने कई घोषणाएं मोदी सरकार ने किया लेकिन पूरा नहीं किया. आज उनका 10 साल पूरा होने वाला है, मोदी सरकार को  कांग्रस याद दिलाना चाहती हैं कि क्या-क्या आपने वादा करके सरकार में आये और वादे भूल गये.‌

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा



    Related News