कांग्रेस कमेटी का रामनवमी जुलूस पथराव को लेकर धनबाद दौरा, सांसद ढुल्लू महतो पर लगाया गंभीर आरोप

    Dhanbad news:रामनवमी के दिन धनबाद के बलियापुर स्थित भिखराजपुर में जुलूस पर हुए पथराव की घटना ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चार सदस्यीय टीम सोमवार को धनबाद पहुंची

    कांग्रेस कमेटी का रामनवमी जुलूस पथराव को लेकर धनबाद दौरा, सांसद ढुल्लू महतो पर लगाया गंभीर आरोप

    धनबाद(DHANBAD):रामनवमी के दिन धनबाद के बलियापुर स्थित भिखराजपुर में जुलूस पर हुए पथराव की घटना ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चार सदस्यीय टीम सोमवार को धनबाद पहुंची और घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया.दौरे के बाद धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर ने कहा कि पार्टी ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया है उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करने में विफल रहा.

     पढ़े क्या है इनकी मांग

    शहजाद अनवर ने कहा कि एक ही रास्ते से तीन बार जुलूस निकालने की अनुमति दी गई, जिसमे भड़काऊ भाषण और नारे लगाए गए, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया उन्होंने विशेष रूप से मुस्ताक आलम के साथ हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें अपराधी या आतंकवादी की तरह रस्सी बांधकर घुमाया गया, जो पूरी तरह अमानवीय और निंदनीय है.

    भाजपा सांसद ढुल्लू महतो पर भी गंभीर आरोप

    कांग्रेस नेता ने भाजपा सांसद ढुल्लू महतो पर भी गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि धनबाद से भारतीय जनता पार्टी के सांसद ढुल्लू महतो और उनके सहयोगियों—पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, विजय गोराई समेत अन्य लोगों ने माहौल बिगाड़ने का काम किया. उन्होंने यह भी कहा कि ढुल्लू महतो द्वारा “एक विशेष समुदाय” जैसी भाषा का इस्तेमाल समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश है.शहजाद अनवर ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को दे दी गई है और मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि घटना में शामिल सभी दोषियों और लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news