पीएम मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूरे, रघुवर दास ने कहा स्वर्णिम रहा शासन काल

    पीएम मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूरे, रघुवर दास ने कहा स्वर्णिम रहा शासन काल

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 9 साल आज पूरा हो गया. जहां बीजेपी इसे स्वर्णिम बता रही है, तो वहीं कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां इसे विफलता के 9 साल बता रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास इस पर खुशी जताई है. और कहा कि प्रधानमंत्री के 9 साल के शासन काल में स्वर्णिम रहा. 

    प्रधानमंत्री के 9 साल का शासन काल में स्वर्णिम रहा-रघुवर

    इन 9 वर्षों में भारत और भारतीयों का दुनिया में सम्मान बड़ा है. भारत की संस्कृति को विश्व में पहचान मिली. दीनदयाल पंडित जी के अधूरे सपने को पूरा करने का काम किया गया. समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने काम किया गया. कई योजनाओं से देश के हर लोगों को फायदा पहुंचाया गया. 

    पीएम के नेतृत्व में झारखंड सरकार में सीएम रहकर कई बड़े काम किये-रघुवर

    आगे उन्होने कहा कि 5 साल तक मैं भी झारखंड मुख्यमंत्री था और उनके नेतृत्व में कई ऐतिहासिक काम झारखंड के लिए किया. जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मैं उनसे मिलने गया. उन्होंने बस एक ही बात कहा झारखंड का स्वर्णिम विकास और झारखंड मे जीरो टोलरेंस भ्रष्टाचार, सबको साथ लेकर चलो, झारखंड में विकास की राजनीति करने की सलाह दी थी. झारखंड में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने नए विधानसभा, नए हाईकोर्ट और देवघर में एम्स अस्पताल समेत कई ऐतिहासिक योजनाओं की शुरुआत झारखंड से की गई.

    कांग्रेस के पास ना कोई नेता है और ना ही कोई मुद्दा-रघुवर

    रघुवर दास ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भी जिम्मेदारी है वो अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. कांग्रेस के पास ना कोई नेता है और ना ही कोई मुद्दा है. देश के लोग जानते हैं कि देश किसके हाथों में सुरक्षित है. आज भारत का जल, थल, नभ तीनों दृष्टि से हम मजबूत है. 2014 के पहले कोई देश लड़ाई करता था तो हम दूसरे देश तरफ देखते थे. आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आधुनिक शस्त्र देखकर हमारे तीनों सुरक्षा को इतना मजबूत कर दिया गया है कि अब विदेश हमारी ओर देखते हैं. जो अंग्रेज और मुगलों की मानसिकता के लोग हैं वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर मुद्दे पर विरोध करते हैं.

    50 साल से देश को लूटते आए कांग्रेस के पेट में दर्द है-रघुवर

    वहीं विपक्षी एकता पर हमला करते हुए रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही नारा है ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा. और जीरो टॉलरेंस भ्रष्टाचार, मोदी जी के आने के बाद जो 50 साल से देश को लूटते आए हैं. कांग्रेस और क्षेत्रीय पार्टी उनके पेट में अब दर्द शुरू हो चुका है. अब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी भ्रष्टाचारी पार्टियों पर कार्रवाई हो रही है. इसलिए सभी एक होकर प्रधानमंत्री को हटाना चाहते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news