धनबाद में कोयले का खेल,गैंगस्टर और एसएसपी आमने सामने! विधायक- पूर्व सीएम ने खोला मोर्चा

    धनबाद में कोयले का खेल,गैंगस्टर और एसएसपी आमने सामने! विधायक- पूर्व सीएम ने खोला मोर्चा

    रांची(RANCHI): कोयलंचल में कोयले का खेल जग जाहीर है. यहां हर दिन हजारों टन कोयले की चोरी होती है.जिसमें एक सिंडीकेट काम करता है. लेकिन अब इस खेल के बीच कुख्यात गैंगस्टर और धनबाद एसएसपी सामने सामने हो गए. इस पूरे प्रकरण के बीच निरसा विधायक ने कोयला चोरी पर सड़क पर उतर गए तो पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने एसएसपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. साथ ही पुलिस-अपराधी गठजोड़ का आरोप लगाते हुए NIA  जांच की मांग कर दी.

    दरअसल बीते दिनों एक एक कर दो वीडियो कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का सामने आया. जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा हुआ. कुख्यात ने ना सिर्फ पुलिस अधिकारी पर आरोप लगाया बल्कि उसने कई नामों का जिक्र किया और पूरे मामले की तहकीकात और सच्चाई के लिए केन्द्रीय जांच एजेंसी से जांच की मांग की. जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा. अपने सोशल साइट एक्स पर उन्होंने पोस्ट करते हुए अपराधी और पुलिस के गठजोड़ का दावा किया.

    इस पूरे मामले के बीच अब मंगलवार को बाबूलाल मरांडी धनबाद पहुंचे. जहां फिर से एसएसपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कई गंभीर आरोप लगाया. बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि धनबाद में कोयला की चोरी हो रही है. इस बीच जब गैंगस्टर अब वीडियो जारी कर एसएसपी पर आरोप लगा रहा है. इसकी जांच होनी चाहिए. आखिर उसने खुद कबूला है कि वह कैसे विदेश भागा और किसने क्या मदद की है. मामला गंभीर है. जिसे देखते हुए पूरे प्रकरण की जांच NIA से कराई जानी चाहिए. जिससे पूरे गठजोड़ का खुलासा हो सके.

    वहीं दूसरे तरफ देखे तो निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने भी कोयला चोरी के खिलाफ धनबाद में मोर्चा खोला और देर रात खुद कोयला के अवैध गाड़ियों को पकड़ने लगे. सड़क पर अपने समर्थकों के साथ उतर गए. दर्जनों ट्रक को पकड़ा फिर उसे थाना के हवाले किया. और पुलिस के साथ माफिया के गठजोड़ का आरोप लगाया था.

    अब इस पूरे प्रकरण को देख कर बात इस ओर ईशारा कर रही है कि धनबाद में कोयला का खेल है. इसी खेल में को लेकर ही पूरी कहानी है. जिसके पीछे हर कोई बैटिंग कर रहा है          



    Related News