Coal India : अधिकारी-कर्मचारियों को 2025 में ही मिलेगा सुखद खबर, पढ़िए-क्या हो जाएगी ग्रेच्युटी की राशि !

    Dhanbad, Jharkhand
    Coal India : अधिकारी-कर्मचारियों को 2025 में ही मिलेगा सुखद खबर, पढ़िए-क्या हो जाएगी ग्रेच्युटी की राशि !

    धनबाद (DHANBAD) : अति विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार कोल इंडिया में भी इसी साल से अधिकारियों और कर्मचारी के ग्रेच्युटी भुगतान की सीमा 25 लाख  रुपए हो जाएगी. अभी यह राशि 20 लाख रुपए है. कोल इंडिया मैनेजमेंट इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है. माना जा रहा है कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ने से कोल इंडिया में भी बढ़ोतरी लगभग तय है. संगठन के अधिकारियों को भी मैनेजमेंट की ओर से पॉजिटिव भरोसा मिला है. 
     
    सेल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को 25 लाख कर दिया है 

    सवाल किये जा रहे थे कि स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल ) में ग्रेच्युटी 25 लाख तो कोल इंडिया में क्यों नहीं? सेल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर  25 लाख  रुपए कर दिया है. कोल इंडिया के अधिकारी और कर्मचारी भी ग्रेच्युटी की राशि 25 लाख करने की मांग कर रहे है. इस संबंध में कोल इंडिया के अध्यक्ष को मजदूर संगठनों ने पत्र लिख दबाव बनाने की कोशिश की है. मांग की है कि सेल की तरह कोयला कंपनियों में भी 25 लाख रुपए ग्रेच्युटी कर दी जाए. 

    कोल इंडिया में इस साल रिकॉर्ड बोनस मिला है 
     
    यह अलग बात है कि कोयला उद्योग में इस साल सर्वाधिक बोनस का भुगतान हुआ है. इधर, कोल इंडिया में महंगाई दर  में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. अब कोल इंडिया के अधिकारियों को परिवर्तनशील महंगाई भत्ता 51.8 प्रतिशत की दर से भुगतान होगा. कोल इंडिया में अधिकारियों का महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को संशोधित होता है. 

    कैसे होता है ग्रेच्युटी का भुगतान 

    उल्लेखनीय है कि अगर कोई भी कर्मचारी किसी एक ही संस्थान में पांच साल या इससे अधिक समय तक काम करता है, तो वह ग्रेच्युटी का हकदार हो जाता है. इसकी गणना अंतिम और सेवा के वर्षों पर निर्भर करती है. अगर कर्मचारी के साथ कोई दुर्घटना या बीमारी होती है और वह दिव्यांग हो जाता है, तो उसे पांच साल की सेवा से पहले भी ग्रेच्युटी मिल सकती है.

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news