दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि


बोकारो(BOKARO): दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का आज यानि मंगलवार को श्राद्ध कर्म है. दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके पैतृक गांव अलारगो पहुंचे. सीएम सोरेन ने तस्वीर पर माल्यार्पण/पुष्प अर्पित कर जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि दी. मौके पर राज्य के कई दिग्गज नेताओं, विधायकों, मंत्रियों, सांसदों का जुटन था. वहीं जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी और पुलिस अधीक्षक चंदन झा भी मौजूद थे.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बता दें कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन झा, डीडीसी कीर्तिश्री, बेरमो एसडीपीओ सतीशचन्द्र झा, चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम, बोकारो ट्रैफिक डीएसपी पूनम मिंज, चंद्रपुरा बीडीओ रेणुबाला, सीओ संदीप मधेशिया, नावाडीह के बीडीओ मनीष शांडिल्य, सीओ अशोक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पूरा प्रशासनिक महकमा मौजूद है. एक-एक तैयारियों का लेखा-जोखा लिया जा रहा है. सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक- चौबंद है. आगंतुकों को कोई परेशानी नहीं हो, साथ ही विधि व्यवस्था की समस्या भी खड़ी नहीं हो, इसके लिए हर मोर्चे पर तैयारी की गयी है. पंडाल, आवागमन का रुट, हैलीपेड स्थल, पार्किंग व्यवस्था आदि की सुगम व्यवस्था है, आज सुबह से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की भीड़ जुट रही है.
4+