थाने का यह हाल, फिर कौन देगा महिला सफाईकर्मी को न्याय, जानिए पुलिस का स्याह चेहरा 

    थाने का यह हाल, फिर कौन देगा महिला सफाईकर्मी को न्याय, जानिए पुलिस का स्याह चेहरा

    धनबाद(DHANBAD): अगर शिकायत सही है तो धनबाद के तोपचाची थाना के बड़े से छोटे अधिकारियों से यह पूछा जाना चाहिए की महिला सफाई कर्मी से काम करा कर भुगतान क्यों नहीं किया गया है और अभी भी भुगतान नहीं किया जा रहा है.  यह शिकायत मंगलवार को तोपचांची से आई कुसमा देवी हाडिन  ने उपायुक्त से की.  उन्होंने बताया कि वह तोप चाची थाना के भीतर पिछले 12 वर्षों से साफ -सफाई का काम कर रही है.  लेकिन आज तक उन्हें किसी भी तरह का भुगतान नहीं मिला है.  यह काम वह अपनी सास की  जगह पर पिछले 12 वर्षों से कर रही है.  हालांकि उपायुक्त ने इस मामले को एसएसपी को हस्तांतरित करते हुए कार्रवाई के लिए अग्रसारित कर दिया है.  देखना है कि कुसमा देवी हाडिन को भुगतान मिलता है अथवा नहीं. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  संदीप सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार में आम-जन की शिकायतों व समस्याओं को सुना. 

    शिकायत कर्ताओं की थी लम्बी लाइन 
     
    उन्होंने संज्ञान में आए सभी मामलों के आवेदन को संबंधित पदाधिकारी को तत्काल निष्पादन के लिए अग्रसारित किया. जनता दरबार में सिंदरी से आए परशुराम स्वर्णकार ने अपने बच्चों को बीपीएल कोटा के तहत स्कूल में नामांकन के लिए  उपायुक्त को आवेदन दिया.  उन्होंने बताया कि उनके बच्चों का नाम राशन कार्ड में नहीं है, जिस कारण बीपीएल कोटा के तहत स्कूल में नामांकन नहीं हो रहा है.  उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति अच्छी नहीं है. उपायुक्त ने इस मामले को संबंधित पदाधिकारी को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के लिए अग्रसारित किया. जनता दरबार में मुख्यतः शिक्षा, जमीन विवाद संबंधी,  ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, मुआवजा, पारिवारिक विवाद, सरकारी योजनाओं में अनियमितता से संबंधित आवेदन आये. उपायुक्त ने आए सभी आवेदनों को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान होगा. इसके लिए अधाकिरियों को निर्देश दिया गया है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News