बीआरपी- सीआरपी के मानदेय में बढ़ोत्तरी का सीएम ने दिया भरोसा ,जानिए कब , कहां और किसे मिला आश्वाशन

    बीआरपी- सीआरपी के मानदेय में बढ़ोत्तरी का सीएम ने दिया भरोसा ,जानिए कब , कहां और किसे मिला आश्वाशन

     धनबाद(DHANBAD) । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य भर के बीआरपी- सीआरपी के मानदेय में बढ़ोत्तरी एवं सेवा शर्त नियमावली बनाने का आश्वासन बुधवार को विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में दिया.  महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में बीआरपी- सीआरपी महासंघ, धनबाद जिला का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात की.   विधायक द्वय ने सीएम को कहा कि  2019 से बीआरपी- सीआरपी के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई है.  तत्कालीन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मानदेय बढ़ोत्तरी एवं सेवा शर्त नियमावली के लिए 16 मार्च 2022 को एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया था,  कमेटी ने विभाग को रिपोर्ट भी दे दी थी, परंतु मंत्री के आकस्मिक निधन से मामला खटाई में पड़ गया. 

    2019 से बीआरपी- सीआरपी के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई
     
    संघ ने कहा कि जब-जब पारा शिक्षकों का मानदेय बढ़ा है, तब- तब बीआरपी- सीआरपी का मानदेय स्वाभाविक रूप से बढा है.  पर ऐसा पहली बार हुआ, जब जनवरी 2022 से पारा शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी हुई, परंतु बीआरपी- सीआरपी का मानदेय यथावत रह गया.  इस मामले को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह की पहल पर विधायक दीपिका पांडेय एवं पूर्णिमा नीरज सिंह ने दिलचस्पी ली.   तीनों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी बात रखे.  मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया.  मिलने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष बासुदेव प्रसाद महतो, भुवन चंद्र महथा, अब्दुल सत्तार, अजहर हुसैन आदि शामिल थे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news