Chhath puja2023:मंत्री बन्ना गुप्ता ने छठ घाट की सफाई की, अधिकारियों को दिया ये जरुरी दिशा-निर्देश

    Chhath puja2023:मंत्री बन्ना गुप्ता ने छठ घाट की सफाई की, अधिकारियों को दिया ये जरुरी दिशा-निर्देश

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज मानगो के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया. इसी क्रम में चाणक्यपूरी छठ घाट के निरीक्षण के दौरान श्रमदान करते हुए छठ घाट की सफाई की.वहीं मानगो नगर निगम के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया.

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने श्रमदान करते हुए की छठ घाट की सफाई

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने अधिकारियों को कहा कि जल्दी सफाई करवाकर विधुत व्यवस्था बहाल करें,महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करें, साथ ही अवागमन की व्यवस्था सुदृढ़ करें.इसके साथ बन्ना गुप्ता ने छठ पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से कराने, वाहनों की आवागमन सुनियोजित तरीके से कराने पर भी अधिकारियों से चर्चा की.ताकि कोई दुर्घटना न हो.

    अधिकारियों को दिया ये जरुरी दिशा-निर्देश

    इसके साथ कहा कि मानगो की बड़ी आबादी पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ महापर्व छठ मनाती है. इस क्षेत्र का जनप्रतिनिधि होने की वजह से मेरा कर्तव्य है कि उनकी सुविधाओं का ख्याल रखूं, इसलिए स्वयं घूम-घूमकर हर व्यवस्था का मॉनिटरिंग कर अधिकारियों को निर्देश दें रहा हूँ ताकि कोई कमी खामी न रहें.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा



    Related News