चतरा : महिला की गला रेत कर हत्या, इलाके में सनसनी

    चतरा : महिला की गला रेत कर हत्या, इलाके में सनसनी

    चतरा (CHATRA): चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई . महिला का शव देख गांव में सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

    दुष्कर्म की आशंका

    घटना थाना क्षेत्र के खैल्हा-कटाही गांव का है. जहां गांव के नदी किनारे स्थित श्मशान घाट के पास आधी रात को असामाजिक तत्वों ने महिला के गला रेतने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को घसीट कर झाड़ी के पीछे फेंक दिया. घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पूर्व महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई. वहीं मामले को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपने घर से राशन लेने के लिए शाम के 4 बजे राशन कार्ड लेकर निकली थी. जिसके बाद वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटी. जिसके बाद पहले सुबह ग्रामीणों ने नदी के किनारे शव को देखे जाने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर टंडवा थाना पुलिस की टीम पहुंचकर शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के भेज दिया. मामले में फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बचते हुए नज़र आ रही है. वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं मामले का खुलासा हो पाएगा. 

    रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news