पीजी सत्र 22-24 में एडमिशन के लिए खुला चांसलर पोर्टल, जानिए कब तक रहेगा खुला

    पीजी सत्र 22-24 में एडमिशन के लिए खुला चांसलर पोर्टल, जानिए कब तक रहेगा खुला

    धनबाद(DHANBAD) : विनोद बिहारी कोयलांचल यूनिवर्सिटी, धनबाद में पीजी सत्र 22-24 में एडमिशन के लिए सोमवार को बीबीएमकेयू धनबाद का चांसलर पोर्टल खुला गया है. पीजी के 12 विषयों में खाली सीटों के लिए आवेदन मांगे गए है.  फेज टू के तहत चांसलर पोर्टल 16 नवंबर तक खुला रहेगा.  छात्र-छात्राएं आर्ट एंड कल्चर, बांग्ला, एमए इन एजुकेशन, फॉरेन लैंग्वेज, जियोलॉजी, होम साइंस, फिलॉसफी, साइकोलॉजी, संस्कृत, उर्दू,कंप्यूटर साइंस, इनवॉयरमेंटल साइंस एडं डिजास्टर मैनेजेमेंट विषय में आवेदन कर सकते है.  एडमिशन सेल ने कहा कि इसके बाद आवेदन का मौका नहीं मिल सकता है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news