चक्रधरपुर : पति ने खोया आपा, पत्नी की पीट-पीटकर कर दी हत्या 

    चक्रधरपुर : पति ने खोया आपा, पत्नी की पीट-पीटकर कर दी हत्या 

    चक्रधरपुर(CHAKRDHARPUR): चक्रधरपुर में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा कि बीती रात पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. मामला जिले के केरा पंचायत के कुदरसाई गांव का है. जहां कलयुगी पति  के ऊपर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

    जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के कुदरसाई गांव में बीती रात फुलमनी केराई नामक विवाहिता की हत्या उसके पति कुंवर केराई के द्वारा करने की बात सामने आ रही है. हालांकि घटना में पति कि संलिप्तता को लेकर कुंवर केराई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वहीं हत्याकांड को लेकर पुलिस हर पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है. 

    पति के नशे से परेशान थी पत्नी

    घटना बीती रात की बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी  कुंवर केराई अपनी पत्नी के साथ नशे की हालत में बराबर मारपीट करता था. जिससे उसकी पत्नी फुलमनी काफी परेशान रहती थी. परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात में पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ. जिसमें मारपीट की नौबत आ गई और फिर पति  के द्वारा पत्नी  की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार कुंवर केराई के द्वारा मृतका फुलमनी को दो दिन पहले भी शराब का सेवन करने के बाद मारपीट कर घायल कर दिया था. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news