रांची : कुख्यात आरोपी लवकुश शर्मा भेजा गया जेल, कई मामलों में वांछित था अपराधी

    रांची : कुख्यात आरोपी लवकुश शर्मा भेजा गया जेल, कई मामलों में वांछित था अपराधी

    रांची(RANCHI): रांची के कुख्यात आरोपी लवकुश शर्मा को आज रांची सिविल कोर्ट में पेश किया गया. उसे ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट धृति धैया की कोर्ट में पेश किया गया है. बता दें कि निशांत सिंह से रंगदारी मांगने के आरोप में लवकुश शर्मा के ऊपर चार्ज  फ्रेम के तहत केस दर्ज किया गया था. जिसमें कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान उसे आरोपी धोषित कर दिया गया. लवकुश पर IPC की धारा 384,385,386 और 387 के तहत आरोप गठित किया गया है. जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

    लवकुश शर्मा के ऊपर 24 मामले दर्ज   

    जानकारी के अनुसार इस संबंध में रांची के सुखदेव नगर थाना में निशांत सिंह के द्वारा लवकुश शर्मा के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया गया था. बता दें कि कई मामलों के आरोपी लव कुश शर्मा को झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने पिछले वर्ष गिरफ्तार किया था. लव कुश शर्मा के खिलाफ रांची के सुखदेवनगर, बरियातू, कोतवाली और लालपुर थाना में कुल 24 मामले दर्ज हैं. 

    रिपोर्ट: आदित्य कुमार 



    Related News