चाईबासा (CHAIBASA): चाईबासा पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है जहां पुलिस ने मोटरसाइकिल से गांव-गांव घूमकर मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तीन युवक बुलेट बाइक से इलाके में घूम रहे है और रात के समय गांवों में लोगों के घरों में घुसकर मोबाइल चोरी कर रहे है.इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक छापेमारी टीम बनाई गई.
7 चोरी के मोबाइल बरामद
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गितिलिपी मोड़ के पास तीनों आरोपियों को पकड़ लिया.गिरफ्तार आरोपियों के नाम अमन निषाद (बाइक चालक), सुरेन्द्र सुण्डी और हिमांशु पिंगुवा है.तलाशी के दौरान इनके पास से 7 चोरी के मोबाइल बरामद किए गए.पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले झीकपानी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर और इचापुर गांव में रात के समय घरों में घुसकर मोबाइल चोरी की थी.
पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है
पुलिस ने बताया कि आरोपी अमन निषाद का पहले से लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह 25 मार्च 2026 को ही जेल से बाहर आया था. वहीं, हिमांशु पिंगुवा का भी पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है.तीनों आरोपियों ने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
रिपोर्ट-संतोष वर्मा


