आज से शुरू हुई CBSE बोर्ड परीक्षा, 46 लाख छात्र हो रहे शामिल

    Central Board of Secondary Education (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से देशभर में प्रारंभ हो गई हैं. बोर्ड ने परीक्षा को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं, जिसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं शुरू हो गईं.

    CBSE board exams begin today, 46 lakh students are appearing for them |आज से शुरू हुई CBSE बोर्ड परीक्षा, 46 लाख छात्र हो रहे शामिल

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): Central Board of Secondary Education (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से देशभर में प्रारंभ हो गई हैं. बोर्ड ने परीक्षा को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं, जिसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं शुरू हो गईं.

    कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से आरंभ होकर 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी. इस साल करीब 46 लाख छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिससे इसे देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक माना जा रहा है.

    रांची CBSE जोन में कुल 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा कराई जा रही है. निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हो रही है.

    परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है. विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश से पहले दो से तीन चरणों की जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता को रोका जा सके.

    इधर, छात्रों में परीक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है. कई विद्यार्थियों ने बताया कि उनकी तैयारी संतोषजनक रही है और वे पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने पहुंचे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news