ईरान के सुप्रीम लीडर खमेनेई की मौत पर हुसैनाबाद में कैंडल मार्च, यूएस व इजराइल के खिलाफ आक्रोश

    पलामू(PALAMU):: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इज़राइली और यूएस स्ट्राइक में मौत के विरोध में हुसैनाबाद में कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च सदर इमामबाड़ा हुसैनाबाद से निकला. मार्च का नेतृत्व हुसैनाबाद के मुतवल्ली तकी हुसैन रिजवी,मौलाना सैयद शाज़िर रिजवी,सैयद शमीम हैदर, मुस्वी राजा, शेर अली, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, इकबाल, नेहाल मिर्जा,राज अली आदि कर रहे थे.

    रविवार की देर शाम सैकड़ों लोग सदर इमामबाड़ा में इकट्ठा हुए वह अपने हाथ में कैंडल लेकर खामेनेई की हत्या पर दुख जताया. जुलूस जेपी चौक पर संपन्न हो गया. जुलूस में शोक मनाने वालों ने खामेनेई की तस्वीरें ले रखी थीं, यूएस और इज़राइल के खिलाफ नारे लगाए. शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद के तीन दिन के शोक की घोषणा की बात कही गई.

    मुतवल्ली तकी हुसैन रिजवी ने पूरे मुस्लिम समुदाय और सभी मानवतावादियों से अपील की कि वे विरोध में आवाज बुलंद करें. जुलूस में यह भी नारे लगाए गए कि तुम एक खमेनेई मरोगे, हर घर से खमेनेई निकलेगा. जुलूस में शब्बीर हुसैन,मोहम्मद हुसैन, जज्जू खान, शमीम कुरैशी, मिथुन के अलावा सैकड़ों लोग शामिल थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news