CAA झांकी है, NRC और UCC अभी बाकी है! जमशेदपुर में नागरिकता संशोधन अधिनियम बिल के समर्थन में बांटा गया लड्डू, पढ़ें लोगों ने क्या कहा   

    CAA झांकी है, NRC और UCC अभी बाकी है! जमशेदपुर में नागरिकता संशोधन अधिनियम बिल के समर्थन में बांटा गया लड्डू, पढ़ें लोगों ने क्या कहा

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में नागरिकता संशोधन अधिनियम बिल के समर्थन में सनातन उत्सव समिति ने साकची बाज़ार एवं साकची गोलचक्कर के पास आम लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया, और कहा कि CAA केवल झांकी है, अभी तो NRC और UCC अभी बाकी है.जमशेदपुर के साकची हनुमान मन्दिर के एवं साकची गोलचक्कर के समीप हिंदुवादी संगठन सनातन उत्सव समिति की ओर से मंगलवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में खुशी देखी गई.   

    केंद्र की बीजेपी सरकार ने 2019 में जो चुनावी वादा किया था  उसे पूरा कर दिया

      समिति की ओर से 21 किलों लड्डू वितरण आम लोगों के बीच किया गया है. इस दौरान पीएम मोदी के समर्थन में ज़ोरदार नारेबाजी भी की गई, साथ ही बीच ढोल नगाड़े के साथ CAA कानून का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया है. मौके पर सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का यह ऐतिहासिक फैसला से जो राजनीतिक तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को इससे बड़ा झटका मिलेगा,  केंद्र की बीजेपी सरकार ने 2019 में जो चुनावी वादा किया था आज उसे धरातल पर उतारने का काम किया है इस कानून के धरातल पर उतरने से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से पलायन कर भारत वापस आये शरणार्थियों को अब भारत की नागरिकता मिल जाएगी, जिसके लिए वे लोग मोदी सरकार का आभार जताया हैं.   

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक कदम है

    बीजेपी के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने कहा कि केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून CAA की भी अधिसूचना जारी कर अपनी गारंटी पूरी कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों के भविष्य को सुरक्षित करने के दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय साबित होगा. CAA के बाद देश आश्वस्त है कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में समान नागरिक संहिता और एनआरसी जैसी महत्वपूर्ण कानून भी लागू होने की गारंटी पूर्ण हो जाएगी.    

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा 



    Related News