BSNL का धमाकेदार ऑफर! सिर्फ ₹51 में 28 दिन तक डेली 2GB डेटा के साथ मिलेगी ये सुविधा

    BSNL का धमाकेदार ऑफर! सिर्फ ₹51 में 28 दिन तक डेली 2GB डेटा के साथ मिलेगी ये सुविधा

    टीनपी डेस्क (TNP DESK): BSNL ने प्राइवेट कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए मार्केट में एक बेहद सस्ता प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. कंपनी अब नए ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए महज 51 रुपये का किफायती रिचार्ज प्लान लेकर आई है. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें यूजर्स को पूरे 28 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी. इसके अलावा, नया सिम लेने वाले ग्राहकों से सिम कार्ड के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लिया जाएगा.

    यह धमाकेदार ऑफर विशेष रूप से उन लोगों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो कम बजट में ज्यादा डेटा और कॉलिंग की तलाश में रहते हैं. हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि इस योजना का लाभ केवल नए सिम कार्ड लेने वाले ग्राहकों को ही मिलेगा.  जो लोग पहले से ही BSNL का नेटवर्क इस्तेमाल कर रहे हैं, वे इस ऑफर का फायदा नहीं उठा पाएंगे. आपको बता दें, यह सीमित समय का विशेष ऑफर 22 मई 2026 से शुरू हो चुका है और 30 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगा. ऐसे में नए ग्राहकों के पास इस सस्ते प्लान से जुड़ने के लिए बेहद सीमित समय है.

    बता दें, सरकार BSNL को निजी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले बाजार में फिर से मजबूत स्थिति में खड़ा करना चाहती है. फिलहाल BSNL देश के कई शहरों और राज्यों में अपनी 4G सेवाओं का तेजी से विस्तार कर रहा है और नए टावर लगाए जा रहे हैं. इसके साथ ही भारत के ग्रामीण और छोटे शहरों में आज भी लोग सस्ते रिचार्ज को प्राथमिकता देते हैं, जहां यह प्लान गेम-चेंजर साबित हो सकता है. वहीं, अगर इसकी तुलना निजी कंपनी Reliance Jio से करें, तो उसका सबसे नजदीकी प्लान 355 रुपये का है, जिसमें 30 दिनों के लिए कुल 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, OTT और AI फीचर्स मिलते हैं, जो BSNL के मुकाबले काफी महंगा है.



    Related News