BREAKING: धनबाद के बरवाअड्डा में दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन की टक्कर में एक की मौके पर मौत  

    Accident in dhanbad:धनबाद के बरवाअड्डा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.मृतक की पहचान टुण्डी थाना क्षेत्र के तारडांड निवासी 50 वर्षीय किशन महतो के रूप में हुई है

    BREAKING: धनबाद के बरवाअड्डा में दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन की टक्कर में एक की मौके पर मौत

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद के बरवाअड्डा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.मृतक की पहचान टुण्डी थाना क्षेत्र के तारडांड निवासी 50 वर्षीय किशन महतो के रूप में हुई है.

    पढ़े कैसे हुआ हादसा

    बताया जाता है कि किशन महतो रोज की तरह दिहाड़ी मजदूरी के लिए साइकिल से धनबाद की ओर जा रहे थे. जैसे ही वे सड़क पार करने के लिए आगे बढ़े, उसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.घटना के बाद स्थानीय लोग, परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में सड़क पर जुट गए. आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर रफ्तार नियंत्रण के उपाय नहीं होने से लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही है.इस कारण लोगों में रोष देखा गया.

    पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है

    सूचना मिलने पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराने में जुट गई.पुलिस ने समझाने-बुझाने का प्रयास करते हुए जाम हटाने का प्रयास कर रही है.फिलहाल, अज्ञात वाहन की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि फरार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news