BREAKING:जमशेदपुर के बर्मामाइंस में बड़ा हादसा,टाटा टिस्को के क्वार्टर का छज्जा गिरने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत कई घायल

    BREAKING:जमशेदपुर के बर्मामाइंस में बड़ा हादसा,टाटा टिस्को के क्वार्टर का छज्जा गिरने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत कई घायल

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत सिदो- कान्हू बस्ती के समीप एक बड़ा हादसा हो गया है. जहां टाटा कंपनी के जर्जर क्वार्टर से ईंट निकालने के दौरान छज्जा गिरने से उसमें दबकर एक मजदूर की मौत हो गई है. मृतक की पहचान मोहम्मद मुन्ना के रूप में हुई है. 

    पढें हादसे की वजह

    मिली जानकारी के अनुसार आफताब, बबन और लड्डन पोपट ठेकेदार के कहने पर इनके द्वारा ईंट निकलवाया जाता है. प्रति दिनके हिसाब से इन्हें पांच सौ रुपए प्रति ईट दिया जाता है. आज भी ये सभी ईंट निकाल रहे थे तभी छज्जा गिर गया जिसमें सभी दब गए. आनन फानन में सभी को एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां मोहम्मद मुन्ना को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुरे मामले की छानबीन मे जुट गई है.

    रिपोर्ट -रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news