BREAKING: असम चुनाव में अकेले मैदान में उतरी JMM, 21 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी

    असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने कुल 21 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं. पहले झामुमो कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था, लेकिन सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाने के कारण अब पार्टी ने अकेले चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है

    BREAKING: असम चुनाव में अकेले मैदान में उतरी JMM, 21 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी

    रांची(RANCHI):असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने कुल 21 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं. पहले झामुमो कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था, लेकिन सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाने के कारण अब पार्टी ने अकेले चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है. यह सूची पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय द्वारा जारी की गई.

    घोषित उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है

    1. मजबाट – प्रीति रेखा बरला
    2. बिश्वनाथ – तेहारू गौर
    3. खुमटाई – अमित नाग
    4. चबुआ – भुबन मुरारी
    5. गोसाईगांव – फेड्रिक्सन हासदा
    6. सोनारी – बलदेव तेली
    7. दुलियाजान – पीटर मिंज
    8. रोंगानाडी – पाबन साउतल
    9. डिगबोई – भरत नायक
    10. भेरगांव – प्रभात दास पनिका
    11. टिंगखोंग – महाबीर बास्के
    12. बरचल्ला – अब्दुल माजन
    13. रांगापारा – मैथ्यू टोपनो
    14. मार्गेरिटा – जरनल मिंज
    15. नाहरकटिया – संजय बाघ
    16. माकुम – मुना कर्मकार
    17. डूमडूमा – रत्नाकर ताती
    18. सरुपथार – साहिल मुंडा
    19. तीताबोर – सोनिया
    20. बोकाजन – प्रतापचिंग रंगफार
    21. खोवांग – प्रभाकर दास

    झामुमो का यह फैसला असम की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है, क्योंकि पार्टी अब बिना किसी गठबंधन के सीधे चुनावी मुकाबले में उतरने जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news