BREAKING: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल

    BREAKING: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल
    जिला व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई. बताया जा रहा है कि यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी

    बोकारो(BOKARO): जिला व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई. बताया जा रहा है कि यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

    धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और कोर्ट परिसर को खाली कराया गया.  इसके बाद मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया, जो पूरे कोर्ट परिसर की गहनता से जांच कर रही है.

    फिलहाल सुरक्षा टीम कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही है ताकि किसी भी संदिग्ध सामान पूरी तरह से खत्म किया जा सके. वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सिटी डीएसपी, हेडक्वार्टर डीएसपी और सिटी थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया है.

    पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ई-मेल के जरिए धमकी भेजने वाला कौन है. फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news