बोकारो की बेटी ने रचा इतिहास, मिस यूनिवर्स झारखंड-2026’ का खिताब किया अपने नाम, जानिए कौन है रिया

    झारखंड की प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है. बोकारो की बेटी दीपाली रिया ने ‘मिस यूनिवर्स झारखंड-2026’ का खिताब अपने नाम कर राज्य का गौरव बढ़ाया है. 29 मार्च को ओरमांझी में आयोजित ग्रैंड फिनाले में प्रदेशभर से आई करीब 30 प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली,

    बोकारो की बेटी ने रचा इतिहास, मिस यूनिवर्स झारखंड-2026’ का खिताब किया अपने नाम, जानिए कौन है रिया

    रांची(RANCHI): झारखंड की प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है. बोकारो की बेटी दीपाली रिया ने ‘मिस यूनिवर्स झारखंड-2026’ का खिताब अपने नाम कर राज्य का गौरव बढ़ाया है. 29 मार्च को ओरमांझी में आयोजित ग्रैंड फिनाले में प्रदेशभर से आई करीब 30 प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें दीपाली ने अपने आत्मविश्वास, दमदार पर्सनैलिटी और शानदार प्रेजेंटेशन के बल पर बाजी मार ली. उन्हें यह ताज मैनका विश्वकर्मा द्वारा पहनाया गया.

    दीपाली की उपलब्धि सिर्फ मुख्य खिताब तक सीमित नहीं रही. उन्होंने ‘मिस बेस्ट स्माइल’, ‘मिस रैंप वॉक’ और ‘मिस पर्सनल इंटरव्यू’ जैसे तीन प्रमुख सब-कॉन्टेस्ट अवॉर्ड भी अपने नाम किए, जो उनकी प्रतिभा को दर्शाते हैं. बोकारो के सेक्टर-5 की रहने वाली दीपाली एक साधारण परिवार से आती हैं. उनके पिता मनोज शंकर शर्मा एलआईसी में ब्रांच मैनेजर हैं, जबकि उनकी मां सुधा शर्मा गृहिणी हैं. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल से पूरी की और आगे की शिक्षा संत जेवियर्स कॉलेज से हासिल की.

    करियर की शुरुआत उन्होंने एविएशन सेक्टर से की. IndiGo और Air India में काम करने के बाद वह वर्तमान में Emirates एयरलाइंस के साथ दुबई में इंटरनेशनल केबिन क्रू के रूप में कार्यरत हैं. एयर होस्टेस के रूप में काम करते हुए उन्होंने अपने व्यक्तित्व और कम्युनिकेशन स्किल्स को और निखारा, जो इस प्रतियोगिता में उनकी सफलता का मजबूत आधार बना.

    दीपाली ने अपनी जीत का श्रेय लगातार मेहनत और अनुशासन को दिया है. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए वह पिछले एक साल से तैयारी कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने प्रोफेशनल ग्रूमिंग क्लासेज लीं और खासतौर पर रैंप वॉक, बॉडी लैंग्वेज और इंटरव्यू स्किल्स पर फोकस किया. उनका मानना है कि ब्यूटी पेजेंट केवल सुंदरता का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, समझ और प्रस्तुति का भी मंच होता है. अब दीपाली का लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करना है. वह अपने प्रदर्शन के जरिए राज्य की पहचान को और मजबूत बनाना चाहती.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news