बोकारो: बाइक और कार में आमने सामने टक्कर, एक की मौत

    बोकारो: बाइक और कार में आमने सामने टक्कर, एक की मौत

    बोकारो(BOKARO): बोकारो जिले के तेनुघाट शिविर संख्या दो के पास एसयूवी कार  एवं  होडा शाइन गाड़ी में आमने सामने की टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार महिला एवं पुरुष बुरी तरह से घायल हो गए. सूचना पाकर तेनुघाट ओपी से एसआई प्रशांत कुमार ,विमल मंडल सहित अन्य पुलिस दल घटना स्थल पर पहुंच कर वाहनों को अपने कब्जे में लेते हुए घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट पहुंचाया. वहीं अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों ने घायलों के प्राथमिक उपचार करने के पश्चात स्थिति को गंभीरता को देखते हुए बेहतर ईलाज के बोकारो रेफर कर दिया. बाइक सवार मांडू क्षेत्र का रहने वाला है. उसे इलाज के लिए  रामगढ़ अस्पताल भेज दिया गया. सूत्रों के अनुसार रामगढ़ अस्पताल ले जाने के क्रम में घायल हुए व्यक्ति कैलाश रजवार की मौत हो गई है.

    जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिला निवासी कैलाश रजवार एवं महिला गीता देवी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर रामगढ़ जा रहे थे. वहीं गोमिया निवासी दिलीप साव तेनुघाट से गोमिया की ओर आ रहे थे. तभी तेनुघाट शिविर संख्या दो के पास दोनों वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतना जोरदार था कि कार का दाहिने साइड का टायर फट गया और आगे दोनों एयर बैग खुल गये जिसके कारण कार पर सवार बाल बाल बच गए,परन्तु बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए. मालूम हो कि बाईक सवार महिला पुरूष रिश्ते में नानी एवं नाती थे. इधर एस यू भी वाहन गोमिया निवासी पवन राज होटल के मालिक दिलीप साव का बताया जा रहा है.

    रिपोर्ट: संजय कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news