जमशेदपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कई आपत्तिजनक सामान बरामद

    जमशेदपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कई आपत्तिजनक सामान बरामद

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के साकची कालीमाटी रोड स्थित कांति गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापामारी कर लड़के और लड़कियों को पकड़ा है. वहां सेक्स रैकेट चल रहा था, जबकि वहां प्रेमी युगलो को अनैतिक कार्य करने के लिए कमरा भी उपलब्ध कराते थे. इसको लेकर पुलिस को लगातार शिकायत  मिल रही थी. जिसके बाद पुलिस ने आज छापेमारी कर इसका खुलासा किया है.  

    डीसी के आदेश पर की गई छापेमारी

    बता दें कि जमशेदपुर के डीसी विजय यादव ने इस मामले की जांच के लिए तत्काल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सुनिल कुमार को छापामारी के लिए भेजा. जहां साकची पुलिस के साथ मिलकर एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के मामले की जांच की जिसमें सही पाया गया. वहां से बड़े पैमाने पर प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया गया है. सभी को पूछताछ के लिए साकची थाना ले जाया गया है. इसमें 4 लड़की और 6 लड़के शामिल है. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है.

    गेस्ट हाउस में शराब की बोतलें भी बरामद

    जानकारी के अनुसार गेस्ट हाउस का संचालन बबलू सिंह नामक व्यक्ति कर रहा है. गेस्ट हाउस से बड़े पैमाने पर शराब की बोतलें भी बरामद की गई है. जो यह बताता है कि वहां रंगरेलियां मनाई जाती थी. बताया जाता है कि आसपास के लोग वहां की परेशानियों से काफी परेशान थे. जिसको लेकर लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी.

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news