25 को धनबाद में भाजपा मनाएगी बिहार दिवस,तय हो रहे कार्यक्रम 

    25 को धनबाद में भाजपा मनाएगी बिहार दिवस,तय हो रहे कार्यक्रम 

    धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी, धनबाद जिला कार्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की. बैठक में विशेष रूप से प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम मित्तल मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्रेम मित्तल ने कहा 31अक्टूबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के कार्यक्रम की घोषणा की थी. एक भारत श्रेष्ठ भारत के माध्यम से विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संस्कृति ,परंपराओं और प्रथाओं के ज्ञान से राज्यों के बीच समाज और जुड़ाव और बढा, जिससे कि भारत की एकता और अखंडता में और मजबूती आई. इसी निमित्त झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने यह निर्णय लिया कि हम पूरे झारखंड प्रदेश में विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित करेंगे. 22 मार्च को बिहार राज्य का स्थापना दिवस है. 

    धनबाद में होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम 

    25 मार्च को धनबाद में बिहार दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी करेगी. कार्यक्रम में धनबाद तथा आसपास बिहार के निवासी को आमंत्रित किया जाएगा. बिहार के ऐतिहासिक स्थानों के चित्र की प्रदर्शनी लगाई जाएगी ,वहां के खान-पान की व्यवस्था की जाएगी. इस प्रकार का कार्यक्रम देश के विभिन्न राज्यों में भी होगा. जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला को ,जो भी नेतृत्व वर्ग से कार्यक्रम प्राप्त होता है, वह धनबाद जिला द्वारा ऐतिहासिक सफलता के साथ पूरा किया जाता है. प्रदेश का यह कार्यक्रम धनबाद में ऐतिहासिक होगा. बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष, संजय झा तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव ने किया. बैठक में मुख्य रूप से रमेश राही, राजकुमार अग्रवाल ,महावीर पासवान, मानस प्रसून, महेंद्र शर्मा, संजय झा,  उमेश यादव, धनेश्वर महतो, वीरेन्द्र हांसदा, मिल्टन पार्थ सारथी, रजनीश तिवारी, राजकिशोर जेना, प्रियंका रंजन, सुरेश महतो, अमलेस सिंह, अनिल सिन्हा, शैलेश चंद्रवंशी,  रीता प्रसाद, सफदर अंसारी, रवीसिन्हा, अभिमन्यु कुमार, स्वरूप भट्टाचार्य, प्रीतपाल सिंह उपस्थित थे.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news