कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 13 मार्च को राजभवन का घेराव, हजारों की संख्या में कांग्रेसी पहुचेंगे रांची

    कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 13 मार्च को राजभवन का घेराव, हजारों की संख्या में कांग्रेसी पहुचेंगे रांची

    जामताड़ा (JAMTARA) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 13 मार्च 2023 को कांग्रेस राजभवन का घेराव करने जा रही है. इसमें जामताड़ा से हजारों की संख्या में कांग्रेसी रांची पहुचने वाले हैं. इस बात की जानकारी जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने एक प्रेस वार्ता में दी है. इस घेराव को लेकर जामताड़ा में आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ता और पार्टी नेताओं के साथ मैराथन बैठक की गई. जिसमें हरिमोहन मिश्रा ने बड़ी संख्या में लोगों को रांची चलने का आवाहन किया है.

    अडानी मुद्दे को लेकर हमला

    हरिमोहन मिश्रा ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर अडानी मुद्दे को लेकर एक ओर हमला बोला है,  तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. एक लंबे अरसे के बाद जामताड़ा के पुराने कांग्रेसियों एक मंच पर सक्रियता दिखाई दे रहे हैं.  जिसे लेकर जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा काफी उत्साह में हैं.

    रिपोर्ट: आर पी सिंह, जामताड़ा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news