भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस पर एक साथ बोला हमला


रांची(RANCHI): झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज है. हर दिन एनडीए और यूपीए के नेत एक दूसरे के प्रहार कर रहे हैं. सेवा पखवाड़ा का दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मूख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कांग्रेस पर हमला किया है. दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता आज बेहाल है. लेकिन राज्य के मुखिया हवाई जहाज में घूमने में व्यस्त हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. पूरी सरकार ही भ्रष्टाचार में लिप्त है.
यही वजह है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो गई है. उन्होंने कहा कि एक ट्रैक्टर से रौंद कर एक गर्भवती महिला को मौत के घाट उतार दिया जाता है. मानो झारखंड में किसी में भी पुलिस का डर ही नहीं बचा हो. सरकार को इतना असंवेदनशील मैंने नहीं देखा.
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जब से सरकार बनी है महारानी और युवराज सड़कों पर आ चुके हैं. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा चलाया जा रहा है लेकिन यह खुद के पार्टी के नेताओं को नहीं जोड़ पा रहे है. यही कारण है कि हर दिन कोई नेता भाजपा में शामिल होता हैं. उन्होंने ने कहा कि 60 वर्षों तक ठगा जनता उनको औकात दिखाने का काम किया. आज सब लोग बेरोजगार हैं विधवा विलाप कर रहे हैं.
4+