क्रीड़ा भारती का लक्ष्य ओलंपियन तैयार करना है, जानिए किसने कब कही यह बात 

    क्रीड़ा भारती का लक्ष्य ओलंपियन तैयार करना है, जानिए किसने कब कही यह बात

    धनबाद (DHANBAD): क्रीड़ा भारती खेल महोत्सव 2022 का शानदार भव्य समापन समारोह राजकमल सरस्वती विधा मंदिर के कलावती सभागार में रविवार को हुआ. जिला सचिव पप्पू कुमार  ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि ओलंपियन व अर्जुन अवार्ड प्राप्त क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजस्थान निवासी  गोपाल सैनी थे. इस अवसर पर आयोजित 75 खेल के आयोजन मे सर्वश्रेष्ठ आयोजक शहरी ब्लु लेबुन स्विमिंग पुल तथा ग्रामीण आमटाल एंव सम्पूर्ण कार्यक्रम का डिजिटल प्रोजेक्ट तैयार करनेवाली वर्ग दशम की छात्रा पलक परमार  को दिया गया. 

    ईमानदारी के साथ मेहनत करे खिलाड़ी

    सैनी ने कहा कि क्रीड़ा भारती का लक्ष्य ओलंपियन तैयार करना है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को इमानदारी के साथ जीतोड़ मेहनत करने की सलाह दी.विशिष्ट अतिथि के रुप मे विधायक राज सिन्हा,सिन्दरी विधायक की धर्म पत्नी तारा इन्द्रजीत महतो मौजूद थी. राजकमल सरस्वती विधा मंदिर के अध्यक्ष विनोद कुमार तुल्सयान, संत जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन गणेश सिंह, राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी,क्रीड़ा भारती मातृ शक्ति क्षेत्रीय प्रमुख शकुंतला मिश्रा,प्रांत उपाध्यक्ष डां ललन कुमार, जिलाध्यक्ष दयानंद तिवारी ,संपर्क प्रमुख कौशल कुमार,प्रशांत बनर्जी उपस्थित थे.कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दयानंद तिवारी ने की जबकि संचालन जिलामंत्री पप्पू कुमार ने किया.पंकज दुबे ने समारोह  मे खेल खिलाड़ी खेल गीत के साथ भव्य उद्घाटन किया. 

    गणेश वंदना की हुई शानदार प्रस्तुति 

    उसके बाद  धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक  ब्रांच के छात्राओं ने गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुती दी,अपूर्वा चटर्जी ने  ""शिव समा रहे मुझ मे और मै शून्य  हो रहा""गीत पर योग का मनमोहक प्रदर्शन किया.फिर  75 से ज्यादा खेलों का प्रोजेक्ट रिपोर्ट  का भी प्रसारण हुआ. समापन समारोह मे खेलों मे  सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों, टीमों,संयोजकों वा सहयोगियों को पुरस्कृत वा सम्मानित किया गया.सम्मान प्राप्त करने वाले निम्न है.  संयोजक  सम्मान- अजीत कुमार, रितेश सिंह, सुदीप चक्रवर्ती,विनायक वैभव, संजय रवानी,अभिषेक कुमार, सुन्दरजीत बर्नवाल, माया चौहान, आरती कुमारी,पंकज कुमार सिंह, अंजली सिंह, देवेन्द्र महतो,राहुल शर्मा,अमित साव,विनोद राय,हिमाद्री पांडे,पप्पू यादव,सोमनाथ चौहान, गणेश सिंह, मनोज सिंह, शिव चरण महतो,प्रियंका कुमारी,प्रेम कुमार बावरी सहित अन्य संयोजकों को सम्मानित किया गया.

    खिलाडी हुए सम्मानित 

    सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सम्मान-सुहाना प्रवीण, अभिजीत राज, अपूर्वा चटर्जी,अनमोल कुमारी,प्रथम केशरी,अलाफिया जोहा,आयुष राज,श्रृष्टि शर्मा, रौनक कुमार शर्मा,पायल कुमारी, मुकेश कुमार महतो, गरिमा कुमारी, शहबाज खान, एंजेल गुप्ता, देव शर्मा, वैष्णवी पांडे, क्रांति कुमारी, विवेक कुमार बावरी, सर्वश्रेष्ठ टीम सम्मान-राजकमल गोरिल्ला ग्रुप, शिवकली गर्ल्स पावर, टीम भवानी,राजकमल वारियर्स, धनबाद कबड्डी संघ, भौंरा इलेवन, सिन्दरी युथ क्लब ,सिन्दरी टाइगर्स, -भारत जागो दौड़ विजेता-प्रधान यादव, छोटु चौधरी,सोना लाल यादव, आकाश भारती.काजल ठाकुर, जीया ,मानसी एंव सिमरन. कार्यक्रम को सफल करने मे मनोज सिंह, विवेक विशाल, अरुण कुमार, मिलन सिंह, तेज बहादुर सिंह, निरूपमा नायक सहित अन्य सदस्यगण का अहम योगदान रहा.

    रिपोर्ट : प्रकाश महतो 

     



    Related News