भाजपा नेता व पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

    भाजपा नेता व पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): भाजपा नेता व पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया. बता दें कि उन्होंने एक लाख बारहमासी पेड़ लगाने का बीड़ा उठाया है. इसके तहत कदमा के रामजनम नगर फुटबॉल मैदान में नीम, बड़ सहित अन्य बारहमासी पेड़ लगाने का काम शुरू हो गया है. आज एक पेड़ मां के नाम पर अभियान की शुरुआत की गई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज से एक पेड़ मां के नाम पर अभियान की शुरुआत की गई है. कहा कि अब यह अभियान एक लाख पेड़ लगाने तक जारी रहेगा. राजीव रंजन सिंह की इस पहल की कॉलोनी के सभी निवासियों ने भी सराहना की है. उनका भी कहना है कि सभी देशवासियों को प्रधानमंत्री एक पेड़ मां की इस पहल को स्वीकार कर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news