धनबाद में अब अस्पताल से भी मिलेंगे जन्म,मृत्यु प्रमाणपत्र,जानिए नियम में क्या किया गया है बदलाव

    धनबाद में अब अस्पताल से भी मिलेंगे जन्म,मृत्यु प्रमाणपत्र,जानिए नियम में क्या किया गया है बदलाव

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम ने जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की व्यवस्था में बदलाव किया है. अब इच्छुक अस्पताल से भी जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र ले सकेंगे. उन्हें निगम कार्यालय की दौड़ नहीं लगानी होगी .ऐसा निर्णय निगम ने ले लिया है. मंगलवार को अस्पताल प्रबंधकों के साथ बैठक के बाद यह तय हुआ कि अस्पताल से भी लोग जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं .अस्पताल से जो रजिस्ट्रेशन फॉर्म आता था, उसमें लाभुक की आईडी नहीं रहती थी. ऐसे में जन्म ,मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने में परेशानी होती थी. अब सभी अस्पताल प्रबंधकों को आईडी के साथ जन्म मृत्यु का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने को कहा गया है. अस्पताल से आईडी सहित रजिस्ट्रेशन फॉर्म जैसे ही निगम के लॉगिन में आएंगे, सत्यापन के तुरंत बाद प्रमाण पत्र अस्पताल प्रबंधन के लॉगिन में ही चले जाएंगे. लाभुक चाहे तो सीधे अस्पताल प्रबंधन से अनुरोध कर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे. नगर निगम के लॉगिन में काफी आवेदन पेंडिंग रहने के कारण नई व्यवस्था शुरू की गई है. सभी अस्पताल प्रबंधन ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म भेजने पर सहमति दे दी है. वही, जो फॉर्म थे पड़े थे, उन्हें वापस लेकर आई डी के साथ भेजने की बात हुई है .देखना है इस नई व्यवस्था से लोगों को कितनी राहत मिलती है. इसके पहले तो निगम से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत कराना एक कठिन कार्य था.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news