जमशेदपुर: हाईवा की चपेट में आने से युवती की मौत, लोगों में आक्रोश 

    जमशेदपुर: हाईवा की चपेट में आने से युवती की मौत, लोगों में आक्रोश

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):  जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिला के कपाली में बालू लदे हाइवा ने युवती को कुचल दिया और मौके पर ही युवती की मौत हो गई. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया. सूचना मिलने पर कपाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और गुस्साए स्थानीय लोगों को समझाने की कोशिश करते हुए मामला शांत करवाया. 

    लोगों ने हाइवा के साथ की तोड़फोड़ 

    जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र के वारिस नगर स्थित बाबा गुंडी के पास एक बालू लदे हाइवा ने युवती को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई. गुस्साए स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान हाईवा में तोड़फोड़ भी की गई. इधर सूचना पाकर कपाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और गुस्साए स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन लोग समझने को तैयार हो नहीं थे. 

    पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप 

    लोगों की माने तो बालू माफिया इसी रास्ते का उपयोग कर बालू की तस्करी करते हैं पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती. इसी का नतीजा है कि बालू लदे हाईवा ने युवती को कुचल दिया. हालांकि पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई है. 

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News