लौहनगरी जमशेदपुर में चोरो ने किया जीना हराम , पलक झपकते ही चोरी हो जाती है स्कूटर और बाइक

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर शहर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. सड़क पर खुलेआम बाइक की चोरी हो रही है. सदर पर सीसीटीवी कैमरा के निगरानी के बावजूद चोरों में डर नहीं हैं. जिस तरफ आए दिन लगातार विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है .ऐसे में बाइक चोर गिरोह का आतंक साफ तौर पर देखने को मिल रहा है, इन सब के बीच शहर से एक और बाइक चोरी की घटना सा मने आई है. जहां दिन दहाड़े स्कूल के बगल से एक बाइक की चोरी हो गई.

    कुछ ही मिनटों में हुई बाइक चोरी

    जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत ब्लू बेल्स स्कूल के बगल में प्रमोद तिवारी बाइक लगाकर गए, कुछ ही मिनटों में बाइक चोर गिरोह के सदस्य आसानी से आते हैं, और बाइक पर बैठते ही पलक झपकते हैंडल का लॉक तोड़कर गाड़ी को स्टार्ट कर लेकर फरार हो गए. चोरी की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जहां साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बाइक चोर बाइक पर बैठ बाइक को आसानी से चोरी कर ले जा रहे हैं. वहीं आसपास लोग का आना जाना भी है मगर बाइक चोर को इस बात का डर नहीं लगा.  फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख चोरों की पहचान करने में जुट गई.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 



    Related News