उत्तर कोयल मुख्य नहर में होगी कंक्रीट की रीलाइनिंग, सुशील सिंह ने लोस में उठाया था मामला


पलामू(PALAMU): उत्तरी कोयल जलाशय झारखंड राज्य में पलामू और गढ़वा ज़िलों के अत्यंत पिछड़े जनजातीय इलाके मोहम्म्दगंज में स्थित है. यहां से उत्तर कोयल मुख्य नहर निकली है, जो बिहार भी जाती है. मुख्य नहर में कंक्रीट की रीलाइनिंग (फिर से प्लास्टर) के लिए बिहार सरकार ने सहमति दे दी है. बता दें कि इसके लिए बिहार के औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह लगातार प्रयासरत थे. उन्होंने लोकसभा सत्र के दौरान 5 अगस्त को शून्यकाल में मुद्दा भी उठाया था. उन्हें ही पत्र लिखकर केंद्रीय जल शक्ति एवं जनजातीय कार्य राज्यमंत्री विशेश्वर टुडू ने उक्त जानकारी दी है.
जिसमें बताया गया है कि उत्तर कोयल जलाशय परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने के लिए विभिन्न स्तरों पर नियमित समीक्षा बैठकें की जा रही हैं.कुछ लंबित मुद्दे जिनका समाधान राज्यों के द्वारा किया जाना है, दोनों राज्य बिहार एवं झारखंड की सरकारों के साथ लगातार उठाए जा रहे हैं. बिहार ने राज्य से संबंधित मुद्दों पर हाल ही में राइट मेन कैनाल (आर.एम.सी) के 77.70 किमी विस्तार (आर.डी 31.40 - 109.10) में कंक्रीट री-लाइनिंग के लिए अपनी सहमति दे दी है. यह मुद्दा कुछ समय से लंबित था. जो बिहार में इस परियोजना की प्रगति में बाधक था. बिहार सरकार के उपरोक्त निर्णय के आधार पर परियोजना की अपडेटेड अनुमानित लागत वर्तमान में भारत सरकार के आवश्यक अनुमोदनार्थ प्रकियाधीन है.उक्त केंद्रीय राजयमंत्री ने सांसद को यह भरोसा दिलाया है कि उत्तर कोयल जलाशय परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने की पूरी कोशिश मंत्रालय के स्तर से की जा रही है.
रिपोर्ट: जफर हुसैन, पलामू
4+