दायित्वों के निर्वहन के लिए रहें सदा समर्पित, राज्यपाल ने JPSC के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिया सुझाव 

    दायित्वों के निर्वहन के लिए रहें सदा समर्पित,  राज्यपाल ने JPSC के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिया सुझाव 

    रांची (RANCHI): राज्यपाल रमेश बैस से आज JPSC के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुलाकात की. राज्यपाल ने उन्हें दायित्वों के निर्वहन के प्रति सदा तत्पर एवं समर्पित रहने का सुझाव दिया. कहा कि सभी को सेवा भाव से प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना चाहिए. सेवाकाल में जन-कल्याण को प्राथमिकता दें, इसके लिए अधिक समय भी कार्य करना पड़े तो उससे पीछे नहीं हटे.  मौके पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, निदेशक, श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान  के. श्रीनिवासन, संयुक्त निदेशक, श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान  मीना, उप निदेशक, श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान सुमन पाठक सहित झारखंड प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारी उपस्थित थे. 

    विश्वविद्यालयों की स्थिति के संदर्भ में भी चर्चा की

    राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण अवधि के बाद आप अपने जीवन की नई यात्रा आरंभ करेंगे. राज्य के विकास का अहम दायित्व आप पर रहेगा.  इस राज्य को अपना मानते हुए, यहाँ के लोगों के प्रति सेवा भाव रखते हुए प्रदेश के विकास के प्रति सदा प्रतिबद्ध रहें.  राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आप पर होगी. अच्छे कार्य करेंगे तो केंद्र से भी अधिक राशि मिलेगी. वे जहाँ कहीं भी पदस्थापित रहें, अपने कार्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें ताकि झारखंड राज्य का तीव्र गति से प्रगति हो सके.  प्रशिक्षु अधिकारियों से हिन्दी भाषा के प्रति लोगों को प्रेरित करने की दिशा में भी ध्यान देने हेतु कहा.राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों की स्थिति के संदर्भ में भी चर्चा की.  राज्यपाल को इससे पूर्व प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशिक्षण के क्रम में प्राप्त अनुभवों से अवगत कराया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news