BIG BREAKING : झारखंड के ग्राम सभा को मिली मजबूती, हेमंत कैबिनेट से पास हुआ पेसा कानून का प्रस्ताव

    BIG BREAKING : झारखंड के ग्राम सभा को मिली मजबूती, हेमंत कैबिनेट से पास हुआ पेसा कानून का प्रस्ताव

    रांची(RANCHI): झारखंड में हेमंत कैबिनेट ने एक बड़ा प्रस्ताव पास किया है. लंबे समय के बाद आखिर में पेसा कानून के नियमावली के प्रस्ताव को पास कर दिया है. अब जल्द ही राज्य में पेसा कानून के तहत ग्राम सभा को मजबूती मिलेगी.

    बता दें कि पेसा कानून को लेकर हाई कोर्ट ने नाराजगी नताई थी. जिसके बाद सचिव ने कोर्ट में बताया था की नियमवाली कैबिनेट के पास है. और अब यह पेश हो जाएगा. कोर्ट में जवाब दाखिल करने के बाद अब कैबिनेट से भी इस प्रस्ताव को पास किया गया है.

    पेसा लागू होने से राज्य के ग्राम सभा को अधिकार मिलेगा. जिसमें वह अपने क्षेत्र के मालिक होंगे और पूरा अधिकार ग्राम सभा के पास रहेगा.            


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news