Big Update :भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह रहेंगे चुनावी मैदान में,केवल नीलम मिश्रा ने लिया नाम वापस!


धनबाद(DHANBAD): धनबाद मेयर के चुनाव में पूर्व विधायक संजीव सिंह डटे रहेंगे। उन्होंने शुक्रवार को अंतिम दिन नाम वापस नहीं लिया है. नाम वापस सिर्फ झामुमो की नीलम मिश्रा ने लिया है. मतलब शेखर अग्रवाल ही झामुमो समर्थित उम्मीदवार होंगे। मेयर चुनाव मैदान में अब धनबाद में कुल 29 उम्मीदवार रह गए. भाजपा के बागी किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया है.
अब शनिवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। भाजपा की ओर से बागियों को मनाने की कोशिश शुरू की गई थी. लेकिन किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया है.
सबसे अधिक बागी उम्मीदवार भाजपा से ही सामने आए है. उम्मीद की जा रही थी कि मुकेश पांडे, भृगुनाथ भगत उम्मीदवारी वापस ले लेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. पूर्व विधायक संजीव सिंह भी मैदान में डटे हुए है.
4+